Monday, January 15, 2018

नाम में क्या रखा है...!

नाम में क्या रखा है...?
_______________
कई नाम समय सापेक्ष होते हैं अस्थाई। आगे चल कर बस ध्वस्त हो जाते हैं साहेब,  जैसे "सुंदरी.... मोहिनी,  शोभा, गुडिया, बेबी, डौली, सुन्दर,  मोहन, गुड्डू, सोनू आदि..।" ये सब नाम ऐसे ही श्रेणी में आते हैं, बस ज़ुबान पर चढ जाते हैं अपनी पूरी निरर्थकता के बावजूद। एक समय के बाद जब नाम वालियां/वाले  सूखने लगती हैं किसी बगिया की तरह, फिर ना मेक-अप मदद करता है ना फैशन। पहले  त्वचा मुरझाती है, फिर आँखे, फिर बाल, अंत में एक एक अवयव सिकुड कर कूच करता जाता है। फिर इस बुढापे में ना आप मोहिनी रहेंगे ना मोहित, ना गुडिया, ना गुड्डू।

फिर भी नाम में क्या रखा है....!

" हमने तो शादी भी कर डाली साहेब नाम के चक्कर में। नाम ही पसंद आ गया कि बिना देखे-सुने-गुने पढ़ाई लिखाई छोड़ ब्याह  ही कर लिया....।"😊

फिर भी..... नाम मे क्या रखा है!
अरे....
-नाम क्या है...?
-यही ज़ालिम तो सबकुछ है....!!

मकर संक्रांति

पिता के घर मे पुत्र तो अक्सर रहते ही हैं। मज़े की बात ये के गर्व से पिता जाए पुत्र के घर में रहने और पिछले एक महीने के सारे पेंडिंग शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाये। इससे शुभ क्या होगा भला..?
जी हाँ! सूर्य अपने पुत्र शनि की राशि मकर में आज रहने जाएंगे और खरमास से बंद पड़े शादी विवाह सहित अनेक शुभ कार्यों की शुरुआत कल से हो जाएगी। ये है मकर संक्रांति का महत्व, बिल्कुल प्रैक्टिकल सा..!
ये संक्रांति सब के लिए शुभ हो और जीवन में  खुशहाली, स्वास्थ, प्रेम और समृद्धि की बढ़ोत्तरी हो!
बड़ो को आदर, छोटों को स्नेह के साथ मकर संक्रांति की शुभकामनाएं!