Monday, July 30, 2012


चलिए  आज मिलते हैं दस  रहस्यमयी  औरतों  से:-

१.कुंती: अविवाहित मा बनना, और नियोग से बच्चों को जन्म देना, पांच पुत्रों से द्रौपदी का विवाह करना|

२. द्रौपदी: पांच पतियों को कुशलता से निभाना उन्हें रहस्यमयी बनाता है|

३ क्लियोपेट्रा: एक सुंदरतम स्त्री, सौंदर्य बरकरार रखने के लिए गद्धी के दूध से स्नान करती थी. उनके चरित्र का रहस्य, प्रेम किसी और से, सपने किसी से , शादी किसी से|

४. मोनालिसा: कोई वाकई थी या चित्रकार की कल्पना. आज भी रहस्य है..|

५. अमृता प्रीतम: ज्ञानपीठ और पद्म विभूषण से सम्मानित सुप्रसिद्ध लेखिका, जिनके  लिए प्रेम और स्वतंत्रता के बड़े मायने रहे. चित्रकार इमरोज़ के साथ बिना विवाह लंबा सम्बन्ध जिया

६.प्रिंसेस डायना: शाही रसोइये से लेकर घुडसवार तक से संबधो में लिप्त होना ..एक अरब रईस के बेटे से इश्क होना और दुर्घटना में मौत|

७. सुरैया: उनके गाने जब रेडियो में बजते थे तो तांगेवाला कहता था"बाबूजी पहले सुरैया को सुन लूं फिर चलूँगा.."
पाकिस्तान के पूर्वा प्रधानमंत्री स्व. भुट्टो उनसे शादी करना चाहते थे| एक जनाब तो बरात ले कर पहुँच गए थे तो पुलिस ने हवालात में डाल दिया वहाँ दुल्हे मिया ज़हर खा लिया ...
देवानंद के प्रेम में ऐसी पड़ीं कि सारा जीवन उनकी याद में बिता दिया  अपनी नानी बादशाह बेगम के कारण शादी ना कर सकीं

८. हेमा मालिनी: विवाहित धर्मेन्द्र से शादी, अपने बूते पे बच्चे पालना और आज भी नयी हिरोइनों को अपनी खूबसूरती से मात देना.

९. रेखा: व्यक्तिगत जीवन को जाहिर कभी ना किया... जल्दी इंटरव्यू नहीं देतीं.. गोलमोल जवाब देतीं हैं..!

१० ............: अपने बारे में चर्चा फिर कभी करुँगी....!!

No comments:

Post a Comment